Ghaziabad News : 5 अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में कश्यप निषाद संगठन द्वारा एक भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में समाज के क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महर्षि कश्यप की शिक्षाओं को याद करना और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप को पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी, जिसके बाद उनके जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े…
