Ghaziabad News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरेणीं मकरैणी महोत्सव में भाग लिया। यह महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश भर में उत्तराखंड की पहचान है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आयोजित उत्तरेणीं- मकरैणी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
Ghaziabad News : देश और विदेश में उत्तराखंड के लोग मौजूद
दरअसल, इंदिरापुरम में पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति ने उत्तरेंणी-मकरेंण महोत्सव का आयोजन किया था। आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और कहा कि गाजियाबाद ही नहीं देश और विदेश में उत्तराखंड के लोग मौजूद हैं। जो इस तरह का आयोजन कर उत्तराखंड की सभ्यता को सभी तक पहुंचा रहे है। उत्तराखंड में देशभर में अपनी एक पहचान स्थापित की है। जहां-जहां उत्तराखंड के लोग जाकर निवास कर रहे हैं, वहां भी उत्तराखंड के संस्कृति देखने को मिलती है।
अपनी बात आगे रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों से उत्तराखंड की परंपराओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इंदिरापुरम में प्रत्येक वर्ष उत्तरेंणी-मकरेंण महोत्सव का आयोजन होता है, जो आगे भी जारी रहेगा। उत्तराखंड की इन परंपराओं को आज की पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही है। बता दें मुख्यमंत्री के इस दौरे ने उत्तराखंडी समुदाय को एक साथ लाने और राज्य के सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करने का काम किया है।
