Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फटे कपड़ों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि लखनऊ के एक अधिकारी ने उन्हें सूचित किया है कि यूपी के चीफ सेक्रेटरी और गाजियाबाद के कुछ अधिकारी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अधिकारियों की योजना है कि राम कथा की अनुमति विधायक नही लेंगे फिर टकराव होगा। इसके बाद लाठीचार्ज और गोलीबारी का आदेश देकर उनकी हत्या करवा दी जाए। आपको बता दें कि विधायक ने वही कपड़े पहने हुए थे जो कल राम कथा की कलश यात्रा के दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की में फटे थे।
Ghaziabad News : अधिकारी मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दे रहे
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि उनके पास कुछ फाइलें हैं। अगर वे इन्हें सार्वजनिक कर दें तो यूपी सरकार आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार साबित होगी। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष से विधायकों की स्थिति जानने की अपील की। विधायक ने आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं। अधिकारियों ने उनके खेत और मकान तक नपवा दिए। उन्होंने राम कथा को रोकने का भी आरोप लगाया। विधायक का कहना है कि रात में पुलिस जेसीबी लेकर राम कथा के गेट को गिराने की कोशिश कर रही थी। यह कथा बसपा सरकार के समय से निरंतर चल रही है।
बिना पैसे दिए कोई काम नही हो रहा, इतनी भृष्ट सरकार है। चीफ सेक्रेटरी ने कोई तंत्र करवा दिया है पहले मुख्यमंत्री ऐसे नहीं थे। इस पिसी के बाद मेरी हत्या हो जाएगी। नोएडा में किसानों को पैसे देने की मार रहे है। हिंदुओं के लिए इससे बुरा समय नहीं आया 50000 गाय रोजाना कट रही है महाराष्ट्र में गौ हत्या कांड का कानून आया है उत्तर प्रदेश में राजमाता का दर्जा क्यों नहीं दिया जाता।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : भाजपा विधायक के समर्थन में यति नरसिम्हानंद ने अन्न-जल के त्याग का किया ऐलान
