Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में आज किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का माहौल गरमाया। भारतीय किसान सभा ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रावली रोड के पास पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
Ghaziabad News : सरकार किसानों को कुचलने का प्रयास कर रही
किसान नेताओं का आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष अरुण कसाना के नेतृत्व में किसानों ने अपनी आवाज़ बुलंद की।
Ghaziabad News : ये सभी लोग रहे शामिल
इस दौरान युवा प्रदेश महासचिव गौरव त्यागी, मंडल प्रभारी हैप्पी त्यागी, जिला महासचिव अनिल त्यागी, जिला प्रचार मंत्री अमरीश त्यागी सहित कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में जिला प्रभारी रोहित त्यागी, युवा जिला उपाध्यक्ष इरफान ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष शहजाद प्रधान, युवा जिला महामंत्री फिरोज खान, मुरादनगर नगर अध्यक्ष दीपक गोयल, युवा जिला प्रभारी आरिफ खान और युवा नगर अध्यक्ष हसीब खान भी शामिल हुए।
यह भी पढ़े…
