Lokhitkranti

Ghaziabad News : भारत माता सांस्कृतिक संस्थान का भव्य कार्यक्रम 9 जून को, शिवाजी राज्याभिषेक की झलक दिखेगी मंच पर

Ghaziabad News : बाल शिवा का होगा राज्याभिषेक, महिला विहिनी दिखाएगी तलवारबाज़ी

गाजियाबाद स्थित आरडीसी के चस्का रेस्टोरेंट में भारत माता सांस्कृतिक संस्थान द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष विजय कुमार जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का क्षण हिन्दू पदपादशाही की स्थापना का प्रतीक था। यह मुगल शासन की निरंकुशता के खिलाफ एक ऐतिहासिक जवाब था, जिसने भारतीयों में स्वराज और आत्मसम्मान की भावना का नवजागरण किया। इसी महत्वपूर्ण अवसर को संस्थान हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में विगत छह वर्षों से भव्यता के साथ मना रहा है। इस अवसर पर मनमीत कुमार, अरुण सिरोही, राजेन्द्र कुमार, तरुण शर्मा उपस्थित रहे।

Ghaziabad News : जाने क्या हैं पूरी खबर ?

संस्थान के सदस्य विपुल कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष का आयोजन नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर आगामी 9 जून को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में मेवाड़ के महाराणा प्रताप की 77वीं पीढ़ी के वंशज महाराजा विश्वराज सिंह जी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी राहुल सिंह जी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नाटकबाज़ थिएटर द्वारा ऐतिहासिक मंचीय प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें भारत के गौरवशाली अतीत को जीवंत रूप में दर्शाया जाएगा।

संस्थान के अन्य सदस्यों ने भी आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों की जानकारी दी। सुशील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा, महिला विहिनी द्वारा तलवारबाज़ी का प्रदर्शन, बुलेट मोटरसाइकिल पर महिला रैली, और बाल कलाकारों द्वारा शिवाजी, जीजाबाई, महाराणा प्रताप, महारानी अबक्का जैसे ऐतिहासिक पात्रों की झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी। विशेष रूप से मंच पर बाल शिवा का राज्याभिषेक माता जीजाबाई के रूप में सजी बालिका द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। संस्थान के प्रचार प्रमुख विपिन त्यागी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर दो महीने से तैयारियां चल रही हैं। बाल शिवा की भूमिका के लिए बच्चों के आवेदन आ चुके हैं, महिलाओं और बालिकाओं में भारी उत्साह है, और तलवारबाजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अद्वितीय और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आयोजन में भाग लें और भारतीय इतिहास के इस स्वर्णिम अध्याय को गर्व के साथ याद करें।

ये भी पढ़े-

GDA News : राजनगर एक्सटेंशन में चला प्रशासन का बुलडोजर, यातायात जाम मुक्त कराई गई सड़क

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून