Ghaziabad News : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। वे दुर्गा सप्तमी के अवसर पर कवि नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शामिल हुए और मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।
Ghaziabad News : सुझावों को नजरअंदाज किया गया
संजय सिंह ने बताया कि वे वक्फ संशोधन बिल की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के सदस्य थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि समिति में उनके द्वारा दिए गए सुझावों को नजरअंदाज कर दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने यह बताया कि 2013 में पेश किए गए वक्फ बिल का मसौदा, जिसे भाजपा ने समर्थन किया था, वर्तमान वक्फ संशोधन बिल में भी शामिल किया गया है।
Ghaziabad News : वर्तमान आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की
मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने वर्तमान आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि पिछले पांच महीनों में भारतीय शेयर बाजार में 94 लाख करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई है, जो देश की आर्थिक स्थिति के लिए एक गंभीर संकेत है। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र की भी चिंता जताई, जहां 11 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों को छोड़ चुके हैं। महंगाई में लगातार हो रही वृद्धि ने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया है, जो अब उनके लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है।
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बारे में सवाल पूछे जाने पर संजय सिंह ने एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया। उनका कहना था कि बड़े समूहों से गलतियां होती हैं, लेकिन इन्हीं गलतियों से सिखने और सुधारने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़े…
