Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के अमित विहार कॉलोनी में नाले के किनारे एक अविकसित मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। मानव भ्रूण मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि उम्र करीब 6 महीने है।
Ghaziabad News : सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही पुलिस
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि भ्रूण को प्लास्टिक के डिब्बे में सुरक्षित रखा गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है। जिससे इस घटना से जुड़े किसी भी सुराग तक पहुंचा जा सके।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शालीमार गार्डन क्षेत्र में इसी तरह का एक अविकसित भ्रूण मिला। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे भ्रूण की सही उम्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सके।
यह भी पढ़े…
