Ghaziabad Latest Update: डराने वाली खबर ग़ाज़ियाबाद से आ रही है जहाँ जिले में जल स्तर गिरने से स्थिति ख़राब होती नज़र आ रही है। बता दें की जिले पिछले छह वर्षों में भूजल का स्तर करीब 8.2 मीटर नीचे चला गया है। अगर हर साल भूजल इसी तरह नीचे गिरता रहा तो आने वाली पीढ़ी खतरे में पड़ जाएगी।
नोटिफाइड घोषित हुआ था गाजियाबाद
Ghaziabad Latest Update: जानकरी के लिए बता दें अगर किसी क्षेत्र में लगातार तीन साल तक भूजल स्तर में 20 सेमी की गिरावट दर्ज होती है तो उस क्षेत्र को नोटिफाइड एरिया घोषित कर दिया जाता है। सिचाई विभाग के मुताबिक गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र को इस लिहाज से 1998 में नोटिफाइड एरिया घोषित किया गया था।

विजयनगर और वैशाली की स्थिति ज्यादा ख़राब
Ghaziabad Latest Update: आपको बता दें की विजयनगर और वैशाली इलाके में भूजल में गिरावट ज्यादा दर्ज हुई। विजय नगर में 2018 से 2024 के बीच प्री-मॉनसून में 8.6 मीटर और पोस्ट-मॉनसून आकलन में 6.7 मीटर की गिरावट दर्ज की गई। श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज के एक अन्य स्टेशन में उसी समय सीमा में भूजल की उपलब्धता में 12 मीटर से अधिक की गिरावट देखी गई। वैशाली स्टेशन पर, 2024 में मानसून से पहले की गई गणना में गिरावट 6.2 मीटर थी।
यह भी पढ़ें:-
