Lokhitkranti

Ghaziabad Breaking: मकान के विवाद में 2 पक्षों में महायुद्ध, 10 घायल

Ghaziabad Breaking

Ghaziabad Breaking: गाज़ियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर गांव में मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व धारदार हथियार से वार किए गए। आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की।

विस्तार में
Ghaziabad Breaking: मिली जानकारी के मुताबिक गांव भोजपुर निवासी नसीम व मोमीन पड़ोसी हैं। नसीम के भाई मुबारिक ने बताया कि मोमीन ने काफी समय पहले अपने मकान का कुछ हिस्सा मुरादनगर निवासी एक महिला को बेच दिया था। महिला से नसीम ने मकान खरीद लिया। नसीम ने मोमीन के मकान के शेष हिस्से का भी सौदा कर लिया। नसीम उसकी कुछ राशि भी मोमीन को दे दी। मोमीन पक्ष का आरोप है कि नसीम बिना भुगतान किए बुधवार को मकान पर कब्जा करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिम्मेदार ग्रामीणों ने रात में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे नसीम पक्ष फिर से मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा।

30 मिनट तक चला संघर्ष
Ghaziabad Breaking: लगभग 30 मिनट तक जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में नसीम और मुबारिक पक्ष से फरजाना, अफसाना, सुऐब, मुरस्लीन व एक अन्य और मोमीन पक्ष से साहिबा, रिहाना, फरहान, इरशाद और एक अन्य घायल हो गए। रिहान, साहिबा व दो अन्य को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। कार्यवाहक एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 

Attention: सावधान! बिना हेलमेट के दो पहिया लेकर गए तो नहीं मिलेगा पेट्रोल, नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी लागू

Aniruddh
Author: Aniruddh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';