Eid ul Adha Mubarak : देशभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में भी नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। भीड़ की वजह से व्यवस्था पर दबाव बढ़ा, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और कुशल प्रबंधन के कारण कोई अव्यवस्था नहीं हुई। सुबह लगभग 6 बजे, चंदौसी की छोटी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान नमाजियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि कुछ लोग ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने के लिए खड़े होने लगे।
Eid ul Adha Mubarak : CO अनुज चौधरी ने दिखाई तत्परता
मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी (CO) अनुज चौधरी ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने सड़क पर खड़े नमाजियों से अपील करते हुए वहीं नमाज अदा न करने का आग्रह किया और उन्हें पास ही स्थित बड़ी ईदगाह पर जाने का सुझाव दिया, जहाँ पर सुबह 7 बजे नमाज का आयोजन चल रहा था। CO अनुज चौधरी ने बताया कि हमने नमाजियों को समय रहते दूसरी जगह निर्देशित कर दिया, जिससे किसी ने भी सड़क पर नमाज अदा नहीं की। इससे यातायात बाधित नहीं हुआ और शांति व्यवस्था बनी रही।
प्रशासन की सक्रिय निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और CO अनुज चौधरी की सक्रियता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े…
