Delhi Politics : दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। बीते दिन सीएम पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथों में सौंप दी गई है, इसके अलावा 6 मंत्री भी बनाए गए हैं। जिन्हें शपथ लेने के 4 घंटे के बाद ही उनके विभाग सौंप दिए गए। सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके अलावा 8 विभाग और अपने पास रखे हैं।
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा के पास लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले,गुरुद्वारा चुनाव, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी होगी। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जबकि कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली दै। डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।
यह भी पढ़े…
Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली CM पद की शपथ
