रिपोर्टर- फारुक शिद्दीकी
नई दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सिल्वर होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब लावेरा फ्रेश (Lavera Fresh) नामक कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट का लॉन्च इवेंट आयोजित किया।
कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया था और इसमें कई फिल्मी सितारों व जाने-माने चेहरों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन मंच पर माहौल तब बिगड़ गया जब कंपनी के मालिक फैज़ान पर मेहमानों और एंकरों के साथ अभद्र व्यवहार करने और उनका मेहनताना न देने के आरोप लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कार्यक्रम में बुलाए गए कई एंकरों और कलाकारों को अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया। इस बात को लेकर मंच से ही कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की और कंपनी लावेरा फ्रेश का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही मामला गरमाया, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एंकर और कंपनी के मालिक फैज़ान के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है।
घमंड में चूर बिजनेसमैन फैजान
वायरल वीडियो में फैज़ान खुले मंच से यह कहते सुने जा रहे हैं कि “मेरे अंदर एटीट्यूड है”। इस पर एंकर ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि “साहब, एटीट्यूड से काम नहीं चलता, आप एक बिजनेसमैन हैं और आपको विनम्रता से पेश आना चाहिए।” लेकिन फैज़ान पर मानो अपनी कंपनी के रुतबे और घमंड का नशा चढ़ा था। नतीजा यह हुआ कि वहां मौजूद लोग और भी भड़क गए।

अभी तक मार्केट में नहीं आया प्रोडक्ट
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि लावेरा फ्रेश का यह प्रोडक्ट बाजार में अभी लॉन्च ही नहीं हुआ है और मालिक का यह रवैया दर्शकों और सहयोगियों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। कई लोगों ने तो खुलेआम मंच पर खड़े होकर इस प्रोडक्ट को बेकार तक कह डाला। यही नहीं, एंकरों ने भी सार्वजनिक तौर पर फैज़ान के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि उनकी मेहनत की इज्जत तक नहीं की गई।
भीड़ ने किया हंगामा
बताया जा रहा है कि यह पूरा प्रोग्राम निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के समीप, पिलर नंबर 68 के सामने आयोजित किया गया था। यहां उपस्थित भीड़ ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कंपनी मालिक के रवैये की आलोचना कर रहे हैं।
हल्ला होते ही भागे सितारे
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फैज़ान के इस व्यवहार से कई फिल्मी सितारे भी असहज महसूस करते नजर आए। कुछ ने तो चुपचाप कार्यक्रम स्थल छोड़ देना ही बेहतर समझा। वहीं, दूसरी तरफ आयोजकों पर सवाल उठने लगे कि आखिर बिना उचित भुगतान और स्पष्ट प्रबंधन के इतने बड़े स्तर का शो क्यों रखा गया।
इस रवैये से कहा जाएगा कंपनी का भविष्य ?
अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि जब प्रोडक्ट अभी बाजार में आया ही नहीं है तो मालिक का यह “घमंडी रवैया” आगे जाकर कंपनी की छवि को कितना नुकसान पहुंचाएगा। फिलहाल, लावेरा फ्रेश का लॉन्च भले ही चर्चा में आ गया हो, लेकिन वजह वही है जिसकी शायद कंपनी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी – हंगामा, बहिष्कार और सोशल मीडिया पर आलोचना की बाढ़।
यह भी पढ़े- हापुड़ में VHP बैठक, 4 कार्यकर्ताओं को नए दायित्व



