By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Holi Special Trains: होली पर घर जाना होगा आसान! उत्तर रेलवे की 108 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से सबसे ज्यादा राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > दिल्ली एनसीआर > Holi Special Trains: होली पर घर जाना होगा आसान! उत्तर रेलवे की 108 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से सबसे ज्यादा राहत
दिल्ली एनसीआर

Holi Special Trains: होली पर घर जाना होगा आसान! उत्तर रेलवे की 108 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से सबसे ज्यादा राहत

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-02-06 8:45 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-02-06
Share
Holi Special Trains
Holi Special Trains: होली पर घर जाना होगा आसान! उत्तर रेलवे की 108 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से सबसे ज्यादा राहत
SHARE

Holi Special Trains: होली का त्योहार आते ही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ (Holi Special Trains) देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि लगभग सभी प्रमुख रूट्स पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

Contents
होली स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहतस्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए खास इंतजामउत्तर रेलवे के GM ने क्या कहा?हर रूट की हो रही है अलग-अलग समीक्षाहजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूलसभी वर्गों के यात्रियों के लिए कोचकिन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?त्योहार पर सफर को सुगम बनाने की कोशिश

होली स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत

उत्तर रेलवे ने होली (Holi Special Trains) के मौके पर 108 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर से संचालित होंगी, जिससे राजधानी क्षेत्र के यात्रियों को अपने घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे का कहना है कि यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।

Read More: क्या है भारत टैक्सी ऐप और कैसे ये बदल सकता है कैब इंडस्ट्री का खेल?

स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए खास इंतजाम

होली से पहले और बाद में स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने क्राउड मैनेजमेंट प्लान भी तैयार किया है।

  • अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
  • प्लेटफॉर्म और एंट्री-एग्जिट गेट पर निगरानी
  • यात्रियों को सही दिशा में गाइड करने के लिए स्टाफ

इन सभी इंतजामों का मकसद यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर देना है।

Holi Special Trains
Holi Special Trains

उत्तर रेलवे के GM ने क्या कहा?

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि होली के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल कुल 1410 होली विशेष ट्रेनें चला रही है, जिनमें से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत आएंगी।

हर रूट की हो रही है अलग-अलग समीक्षा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हर रूट पर यात्रियों की संख्या (Holi Special Trains) पर नजर रखी जा रही है। जहां भीड़ ज्यादा होगी वहां अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें या मौजूदा ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला। जरूरत के हिसाब से लिया जाएगा। यानी आने वाले दिनों में और भी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।

हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

 ट्रेन नंबर 08751 (दुर्ग – हजरत निजामुद्दीन)

  • संचालन तिथि – 1 और 2 मार्च
  • दुर्ग से प्रस्थान – सुबह 10:45 बजे
  • हजरत निजामुद्दीन आगमन – अगले दिन सुबह 11:10 बजे

ट्रेन नंबर 08752 (हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग)

  • संचालन तिथि – 2 और 3 मार्च
  • प्रस्थान – रात 12:30 बजे
  • दुर्ग आगमन – अगले दिन शाम 6:20 बजे

सभी वर्गों के यात्रियों के लिए कोच

इस होली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए-

  • वातानुकूलित (AC)
  • शयनयान (Sleeper)
  • साधारण श्रेणी (General)

तीनों तरह के कोच लगाए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री सफर कर सकें।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, जिनमें शामिल हैं-  रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा।

त्योहार पर सफर को सुगम बनाने की कोशिश

होली जैसे बड़े त्योहार पर जब लाखों लोग घर लौटते हैं, तब ट्रेनों में दबाव (Holi Special Trains) बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। रेलवे की कोशिश है कि रंगों के इस पर्व पर सफर भी यादगार और परेशानी-मुक्त रहे।

Also read:  मणिपुर में करीब एक साल बाद चुनी हुई सरकार की वापसी, वाई खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, शांति बहाली सबसे बड़ी चुनौती

You Might Also Like

Food Adulteration in India: थाली में जहर, लेबल पर शुद्धता! संसद में राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, खाद्य मिलावट को बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट

Delhi News: तड़पता रहा इंसान, लूट कर भागे दरिंदे, CCTV में कैद दिल्ली की शर्मनाक सच्चाई

Amrit Udyan Delhi: दिल्ली का अमृत उद्यान खुला, मुफ्त एंट्री, रंग-बिरंगे फूल और सुकून भरा अनुभव

Delhi News: डराने वाले आंकड़े! दिल्ली से रोज़ लापता हो रहे 27 लोग, सबसे ज्यादा किशोरियां

Chandrika Dixit viral video: सोशल मीडिया पर हंगामा, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का वीडियो वायरल, पति पर धोखे के आरोप

TAGGED:Delhi NCR TrainsFestival Rush TrainsHoli Special TrainHoliday Travel IndiaIndian Railways NewsLong Distance TrainsNorth RailwayRailway Crowd ManagementSpecial Train ScheduleTrain Ticket Availability
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Wings India 2026
उत्तराखंड

Wings India 2026: Wings India 2026 में उत्तराखंड को बड़ी उपलब्धि, एविएशन इकोसिस्टम के लिए ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान

Manisha Manisha 2026-01-31
Middle East Crisis: USS लिंकन पर मंडराया खतरा! अरब सागर में अमेरिकी एक्शन, ईरानी ड्रोन हवा में ढेर
Income Tax Regime: Budget 2026 से पहले समझ लें टैक्स का गणित, नया या पुराना- किस रिजीम में बचेगा ज्यादा पैसा?
जयपुर कोर्ट में सलमान खान की कल पेशी, क्या हो सकता है बड़ा खुलासा?
Delhi News: महंगाई पर वार, CM रेखा गुप्ता की होली-दीपावली सौगात से चमके घर-घर चूल्हे
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?