Delhi Triple Murder : देश की राजधानी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र स्थित देवली गांव में आज दिन निकलते ही एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर का बेटा मॉर्निंग पर गया था। उस वक्त घर पर उसकी मां, पिता और बहन तीन लोग थे। इसी दौरान किसी ने घर में घुसकर तीनों पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में राजेश (55), कोमल (47) और उनकी बेटी कविता (23) शामिल हैं। फिलहाल, इस खबर से इलाके में लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
वहीं दूसरी तरफ नेबसराय थाना पुलिस इस मामले में मृतक के बेटे के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जांच करने में जुटी है। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया जा रहा है। जिससे कि वारदात के दौरान का मूवमेंट पता चल सके।
Delhi Triple Murder : आज ही थी मैरिज एनिवर्सरी
परिवार में बचे बेटे ने बताया कि 4 दिसंबर यानी आज उनके माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी थी। वह सुबह लगभग 5 बजे उठकर घर से बाहर टहलने निकला था। जब वह 7 बजे घर वापस लूटा तो तीनों की हत्या हो चुकी थी। उसने जब घर में मां-बाप और बहन के शव देखे तो उसकी चीख निकल गई। चीख सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ में मौके पर इकट्ठा हो गई। तीनों लोगों की गर्दन पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या की गई है।



