रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : राजधानी दिल्ली को कूड़े-कचरे से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ भारत मिशन को ज़मीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
दिल्ली नगर निगम ने आज दक्षिणी ज़ोन से ‘स्वच्छता अभियान’ की शुरुआत की, जिसमें आम नागरिकों को सीधे जोड़ने की मंशा के साथ स्वच्छाग्रहियों की भागीदारी रही।
Delhi News : महापौर ने किया शुभारंभ
इस अभियान का शुभारंभ महापौर राज इक़बाल सिंह की उपस्थिति में हुआ, जहाँ निगम के वरिष्ठ अधिकारी, निगम पार्षद, स्थानीय निवासी, स्वयंसेवी संगठन और स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Delhi News : जनभागीदारी आधारित यह अभियान क्या है?
‘स्वच्छता अभियान’ केवल सफ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल्लीवासियों की सोच और आदतों में बदलाव लाने की पहल है। अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वच्छता के संदेश पहुँचाए जा रहे हैं। नागरिकों को सूखा और गीला कचरा अलग करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्लास्टिक मुक्त दिल्ली के लिए जागरूकता रैलियाँ निकाली जा रही हैं। झुग्गी बस्तियों, बाज़ारों और रिहायशी इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
Delhi News : संयुक्त प्रयास से होगा पूरा
दिल्ली को साफ़ और सुंदर बनाने का सपना प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयास से ही पूरा होगा। हम सिर्फ़ सफ़ाई नहीं कर रहे, बल्कि एक व्यवस्था और सोच को पुनर्गठित कर रहे हैं, जिसमें नागरिक स्वयं नेतृत्व करें
ISBT कश्मीरी गेट पर #DelhiKoKoodeSeAzadi अभियान में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों से सुझाव प्राप्त किए और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
अगस्त का पूरा महीना, दिल्ली में स्वच्छता के जन-आंदोलन का साक्षी बनेगा।
आज हमने दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित… pic.twitter.com/g9XKCI4BP9
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 1, 2025
Delhi News : लगातार चलने वाला मिशन
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कोई एक दिन की पहल नहीं, बल्कि एक लगातार चलने वाला मिशन है। दक्षिणी ज़ोन से शुरुआत के बाद इसे चरणबद्ध रूप में पूर्वी, उत्तरी और केंद्रीय ज़ोन में भी लागू किया जाएगा। साथ ही, स्कूलों, RWAs और व्यापारिक संस्थानों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़े-मालदीव में कुक दिलीप का विदेशी स्वैग! Farah Khan भी रह गईं हैरान, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका



