रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली की पुलिस आए दिन अपराध पर नकेल कसने में लगी हुई हैं। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग रोज कोई ना कोई मुजरिम पुलिस के हाथ चढ़ जाते हैं। मौजूदा मामला वेलकम थाना से आया हैं।
वाहन चोरी और उनकी एक्सेसरीज़ की बढ़ती वारदातों पर लगाम कसते हुए थाना जीटीबी एनक्लेव की क्रैक टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कई कार बैटरियों की चोरी में शामिल था।
Delhi News : पुलिस ने खंगाले 50 से ज्यादा कैमरे
इस कारवाई ने पुलिस की अकलमंदी का परिचय दिया हैं। इसके लिए पुलिस ने बहुत सारे तरीके इस्तेमाल किये । जिसमें लोगों से पूछताछ करना, कैमरों की जांच करना शामिल हैं। पुलिस टीम ने इस केस में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। इसके लिए पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और निगरानी की। इसके बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसके कब्जे से 08 चोरी की गई कार बैटरियाँ बरामद की गई हैं।

Delhi News : पुलिस ने क्या बताया ?
पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी इलाके में बैटरी चोरी का ‘किंगपिन’ बन चुका था और लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे और वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
Delhi News : लोगों ने की प्रशंसा
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, जिससे जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ हैं। पुलिस ने जिस प्रकार बैटरी चोरों पर कारवाई की हैं, इससे लोगों के बीच पुलिस पर भरोसा बढ़ा हैं।
#delhinews
वाहन चोरी और उनकी एक्सेसरीज़ की बढ़ती वारदातों पर लगाम कसते हुए थाना जीटीबी एनक्लेव की क्रैक टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कई कार बैटरियों की चोरी में शामिल था। pic.twitter.com/lyPOP5HwTZ
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 29, 2025
Delhi News : लगातार हो रही कारवाईयां
पुलिस आए दिन चोरों पर जमकर कारवाई कर रही हैं। इससे लोगों के अंदर अपने वाहनोंं की सुरक्षा को लेकर जो डर था, वो थमने का नाम नहीं ले रहा था। अब उसके प्रति लोगों की सोच में बदलाव आएगा।
यह भी पढ़े- Delhi News : सांस्कृतिक कार्यक्रम से मिला ऐसा भावनात्मक संदेश, लोग स्वच्छता के प्रति हो गए जागरुक



