रिपोर्टर- राहुल कुमार
Delhi News : पूर्वी दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों – कोंडली, सीमापुरी, सीलमपुर, बाबरपुर और गोकलपुर – में लगातार सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आज एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा की अध्यक्षता में कई निगम पार्षद, विभागीय अधिकारी और भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से पार्षद मुनेश डेढ़ां, वीर सिंह, मनीषा पुनिया, प्रियंका, अनिल कुमार, मुकेश बंसल, प्रियंका गौतम, कुमारी रिंकु, अनिल गौर, अनिल वशिष्ठ, प्रवीण निमेश और मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए।
Delhi News : जलभराव, सीवरेज और जल संकट को लेकर उठे मुद्दे
बैठक में PWD, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। प्रतिनिधियों ने जलभराव, खराब सड़कों, सीवरेज व्यवस्था की खामियों और पेयजल संकट जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। निगम पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को हो रही परेशानियों का विस्तार से उल्लेख किया और संबंधित विभागों से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। सत्या शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Delhi News : जनता को जल्द राहत का भरोसा
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा और क्षेत्रीय विकास के हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। रिपोर्टर राहुल कुमार के अनुसार, बैठक से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े – Merrut News : महाशिवरात्रि प र जल भराव बना समस्या, सांसद से लगाई गुहार



