Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दूल्हे को डांस करना इतना भारी पड़ गया कि उसकी शादी ही टूट गई। मिली जानकारी के अनुसार, बारात के साथ दूल्हे के दोस्त भी शादी में आए। ऐसे में दूल्हे के दोस्त उससे बॉलीवुड के हिट गाने चोली के पीछे क्या है पर डांस करने के लिए कहने लगे। दोस्तों के कहना पर दूल्हा मना नहीं कर पाया और डांस करने लगा। लेकिन यह नज़ारा दुल्हन के पिता को पसंद नहीं आया। दूल्हे को डांस करते देख बारातियों और मेहमानों में कुछ लोग उसका मजाक उड़ाने लगा। ऐसे में दुल्हन के पिता को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्हें ये सब बेहद अपमानजनक लगा।
Delhi News : लोग परिवार के सम्मान पर सवाल उठाेंगे
दुल्हन के पिता को दूल्हे का डांस करना इस कदर खटा की उन्होंने शादी ही कैंसिल कर दी। ये घटना 16 जनवरी की बताई जा रही है, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिता की इस बात को सुनकर दुल्हन रोने लगी। वहीं दूल्हा भी अपने ससुर को मनाने की पूरी कोशिश करने लगा, लेकिन लड़की के पिता ने किसी की नहीं सुनी और शादी को रद्द कर दिया। पिता का दावा है कि दूल्हे की हरकत से लोग उसके परिवार के सम्मान पर सवाल उठाने लगेंगे।
वहीं दूसरी तरफ जैसे ये खबर सोशल मीडिया पर फैली तो हर तरफ खलबली मच गई। एक गाने के पीछे टूटी इस शादी को लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा-इतनी जिद भी किस काम की, डांस ही तो किया था। एक ने लिखा- दुल्हन का बाप पागल लगता है, अच्छा हुआ दूल्हा अभी बच गया। तो वहीं एक अन्य ने लिखा- इस तरह के गानों पर डांस करने की जरूरत क्या है।



