रिपोर्टर- राहुल कुमार
Delhi News : स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में एक महत्त्पूर्ण कदम उठाया गया हैं। दरअसल दिल्ली नगर निगम द्वारा “स्वच्छता अपनाओं, बीमारी भगाओ” जन अभियान लाया गया हैँ। जिसके अंतर्गत नजफगढ़ ज़ोन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
Delhi News : क्या हैं आंंदोलन का उद्देश्य ?
इस आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और साफ-सुथरे वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था । इस कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री अश्वनी कुमार तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी की अपील की।
Delhi News : नगर निगम के अधिकारियों ने क्या बताया ?
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता के महत्तव को रेखांकित किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर स्वच्छ भारत मिशन को जन-जागरूकता अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

Delhi News : नागरिकों में भरा उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा
यह आयोजन नजफगढ़ क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता दिखा, जो आने वाले समय में स्वच्छ दिल्ली के सपने को साकार करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
#DelhiNews
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मिला ऐसा भावनात्मक संदेश, लोग स्वच्छता के प्रति हो गए जागरुक pic.twitter.com/lVG69TcRIk
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 28, 2025
Delhi News : क्यों जरुरी हैं ऐसे आयोजन ?
इस प्रकार के आयोजन लोगों को जागरुक करने का काम करते हैँ। इससे न सिर्फ लोगों के अंदर एकजुटता आती हैं बल्कि समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने की हिम्मत भी मिलती हैं। लोगों मे इस प्रकार की जागरुकता से न सिर्फ समाज को नया रुप दिया जा सकता हैं बल्कि आने वाली पीड़ी को भी कड़ा संदेश दिया जा सकता हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News :दिल्ली पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास मामले में बड़ा खुलासा



