रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की बहादुरी की खबर सामने आई हैं। दरअसल एक कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उनकी इस बहादुरी से पुलिस प्रशासन भी सीख ले रहा और अफसर फूले नहीं समा रहे हैं।
Delhi News : कौन हैं यह जांबांज अफसर ?
दिल्ली पुलिस के दिलेर हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह (2738/E) ने अपने दो साथियों — धर्मेंद्र और बिजेंद्र के साथ मिलकर पंजाब से आए चार संदिग्धों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई हैं। इन संदिग्धों ने मौके पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुष्पेंद्र सिंह ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें दबोच लिया।

Delhi News : कौन से हथियार हुए बरामद
इस पुरी घटना में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 पिस्तौल और 1 तलवार बरामद की गई हैं। पुष्पेंद्र सिंह और उनकी टीम की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से एक बड़ा अपराध टल गया। इसके लिए उनकी टीम की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम हैं।
Delhi News : सीपी ने दिया इनाम ?
दिल्ली पुलिस कमिश्नर (CP) ने हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह की इस उल्लेखनीय बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें ₹20,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
#DelhiNews
दिल्ली पुलिस के दिलेर हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह (2738/E) ने अपने दो साथियों — धर्मेंद्र और बिजेंद्र — के साथ मिलकर पंजाब से आए चार संदिग्धों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। इन संदिग्धों ने मौके पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की pic.twitter.com/wGE2PxcNmw
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 30, 2025
Delhi News : पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाया
यह कार्रवाई न सिर्फ दिल्ली पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि कानून के रखवाले हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं। इस खबर ने लोगों को भी पुलिस की तारिफों के पुल बांधने के लिए मजबूर कर दिया हैं। जब पुलिस के सिपाही इस तरह की बहादुरी का प्रमाण देते हैं तो लोगों का पुलिस पर समय से साथ डगमगा रहा भरोसा फिर से मजबूत हो जाता हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में रंगे हाथ दबोचा कुख्यात ड्रग पैडलर
।



