ब्यूरो।
राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली की पुलिस आए दिन अपराध पर नकेल कसने में लगी हुई हैं। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग रोज कोई ना कोई मुजरिम पुलिस के हाथ चढ़ जाते हैं। मौजूदा मामला वेलकम थाना से आया हैं।
यहां पुलिस ने दो कुख्याता लुटेरों को पकड़ने का काम किया हैं। इन दोनों ने एक व्यक्ति के फोन को लुटा था, जिसके बाद इन्हें पुलिस की इस कारवाई का सामना करना पड़ा हैं।
Delhi News : घोषित था एबसेंट बीसी
इस कारवाई के दौरान पकड़े गए लुवक के बारे में पुलिस ने कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक को एबसेंट बीसी घोषित किया गया था।
Delhi News : क्या होता हैं एबसेंट बीसी ?
यह वो व्यक्ति होता है जिसका अपराध का पुराना रिकॉर्ड होता है, और जिसे पुलिस नजरबंद निगरानी सूची में रखती है। पुलिस थाने में ऐसे अपराधियों की एक सूची बनाई जाती है, जिन्हें नियमित रूप से चेक किया जाता है कि वे कहां हैं, क्या कर रहे हैं, और फिर से अपराध में तो लिप्त नहीं हो रहे।
Delhi News : क्या था इल्जाम ?
इन आरोपियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा था, जिसे पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद बरामद कर लिया है। इस समय पुलिस अपाधियों पर नकेल कसने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को अपना रही हैं। जिसके तहत लगातार पुलिस अपराधियों को धर दबोच रही हैं।
Delhi News : लोगों ने पुलिस को सराहा
पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने न केवल लुटेरे पकड़े बल्कि पीड़ित का मोबाइल फोन भी सुरक्षित वापस मिल गया। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है, ताकि इनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके। वेलकम थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
यह भी पढ़े- Delhi News : पूर्वी दिल्ली की समस्याओं पर उच्चस्तरीय बैठक, जल्द मिलेगी राहत
Delhi News : पूर्वी दिल्ली की समस्याओं पर उच्चस्तरीय बैठक, जल्द मिलेगी राहत
Delhi News : पूर्वी दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों – कोंडली, सीमापुरी, सीलमपुर, बाबरपुर और गोकलपुर में लगातार सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आज एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा की अध्यक्षता में कई निगम पार्षद, विभागीय अधिकारी और भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रमुख रूप से पार्षद मुनेश डेढ़ां, वीर सिंह, मनीषा पुनिया, प्रियंका, अनिल कुमार, मुकेश बंसल, प्रियंका गौतम, कुमारी रिंकु, अनिल गौर, अनिल वशिष्ठ, प्रवीण निमेश और मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए।
Delhi News : जलभराव, सीवरेज और जल संकट को लेकर उठे मुद्दे
इस बैठक में PWD, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। प्रतिनिधियों ने जलभराव, खराब सड़कों, सीवरेज व्यवस्था की खामियों और पेयजल संकट जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। निगम पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को हो रही परेशानियों का विस्तार से उल्लेख किया और संबंधित विभागों से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। सत्या शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Delhi News : जनता को जल्द राहत का भरोसा
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर होगा। उन्होंने आश्वासन भी दिया गया हैं कि विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा और क्षेत्रीय विकास के हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। रिपोर्टर राहुल कुमार के अनुसार, बैठक से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस बैठक के क्या नतीजे होंगे , यह तो हमें कुछ समय के बाद ही पता लगेगा।



