ब्यूरो।
राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली की पुलिस आए दिन अपराध पर नकेल कसने में लगी हुई हैं। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग रोज कोई ना कोई मुजरिम पुलिस के हाथ चढ़ जाते हैं। मौजूदा मामला शास्त्री पार्क का हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम लगाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दो कुख्यात मोबाइल स्नैचर्स को धर दबोचा है। इन आरोपियों के कब्जे से तीन स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो सभी इन्होंने किसी न किसी से लूटे हैं।
Delhi News : क्या हैं पूरा मामला ?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों आरोपी राह चलते लोगों के फोन स्नैच किया करते थे और इस जुल्म में लंबे समय से शामिल थे। अब इनपर पुलिस ने अपनी जीरो टॉलरेस नीति के तहत शिकंजा कसकर गिरफ्तार कर लिया हैं। इलके बाद पुलिस फिलहाल इनकी पूरी कुंडली खोलने में जुट गई हैं।
पुलिस का मानना हैं आने वाले समय में भी अपराधियों पर इसी तरह शिकंजा कसा जाएगा । जिससे दिल्ली की जनता अपनी पुलिस पर पूरी तरह से भरोसा रख पाए और लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़े।
Delhi News : जांच के दौरान क्या पता चला ?
जांच के दौरान सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पहले भी स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल 3 मामलों में शामिल रह चुका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Delhi News : अपराधियों के बीच हड़कंप
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। थाना शास्त्री पार्क की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े- Delhi News : वेलकम थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, एबसेंट बीसी घोषित दो कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार
Delhi News : वेलकम थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, एबसेंट बीसी घोषित दो कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार
Delhi News : दिल्ली की पुलिस आए दिन अपराध पर नकेल कसने में लगी हुई हैं। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग रोज कोई ना कोई मुजरिम पुलिस के हाथ चढ़ जाते हैं। मौजूदा मामला वेलकम थाना से आया हैं।
यहां पुलिस ने दो कुख्याता लुटेरों को पकड़ने का काम किया हैं। इन दोनों ने एक व्यक्ति के फोन को लुटा था, जिसके बाद इन्हें पुलिस की इस कारवाई का सामना करना पड़ा हैं।
Delhi News : घोषित था एबसेंट बीसी
इस कारवाई के दौरान पकड़े गए लुवक के बारे में पुलिस ने कुछ जानकारी उपलब्ध करवाई हैं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक को एबसेंट बीसी घोषित किया गया था।
Delhi News : क्या होता हैं एबसेंट बीसी ?
यह वो व्यक्ति होता है जिसका अपराध का पुराना रिकॉर्ड होता है, और जिसे पुलिस नजरबंद निगरानी सूची में रखती है। पुलिस थाने में ऐसे अपराधियों की एक सूची बनाई जाती है, जिन्हें नियमित रूप से चेक किया जाता है कि वे कहां हैं, क्या कर रहे हैं, और फिर से अपराध में तो लिप्त नहीं हो रहे।
#delhinews #policenews
वेलकम थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, एबसेंट बीसी घोषित दो कुख्यात लुटेरे गिरफ्तारhttps://t.co/gqwH1pxYix
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 25, 2025
Delhi News : क्या था इल्जाम ?
इन आरोपियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा था, जिसे पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद बरामद कर लिया है। इस समय पुलिस अपाधियों पर नकेल कसने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को अपना रही हैं। जिसके तहत लगातार पुलिस अपराधियों को धर दबोच रही हैं।
Delhi News : लोगों ने पुलिस को सराहा
पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने न केवल लुटेरे पकड़े बल्कि पीड़ित का मोबाइल फोन भी सुरक्षित वापस मिल गया। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है, ताकि इनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके। वेलकम थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।



