रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi news : दिल्ली को स्वच्छता की दिशा में बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया हैं। एमसीडी करोल बाग ज़ोन और आईईसी टीम मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहाड़गंज साइड पर एक प्लॉगिंग अभियान का आयोजन किया।
Delhi news : इस अभियान का उद्देश्य था लिटर-फ्री सिटी को बढ़ावा देना और लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना।
Delhi news : कौन-कौन स्थिति पर मौजूद रहा ?
इस खास अवसर पर ज़ोनल डिप्टी कमिश्नर स्वातिका मैडम, स्वच्छता के प्रतीक बने प्लॉगमैन रिपुदमन बेवली, स्थानीय पार्षद मनीष चड्ढा और एमडब्ल्यूएचपीएल टीम की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने स्टेशन परिसर में प्लॉगिंग करते हुए यात्रियों और आम जनता को साफ-सफाई के महत्व का संदेश दिया।

Delhi news : क्या हैं प्लॉगिंग ?
प्लॉगिंग एक नई फिटनेस और स्वच्छता की मुहिम हैं जिसमें लोग दौड़ते हुए रास्ते में पड़े कूड़े को उठाते हैं यानी ये तकनीक दो लाभ करवाती हैं। भागने के कारण लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होता तो वही साथ में साफ-सफाई भी होती हैं।

Delhi news : क्या था लक्ष्य ?
इस अभियान के ज़रिए न केवल सफाई की गई बल्कि लोगों को यह समझाने की कोशिश भी की गई कि स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल हो सकता है, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और कचरे को इधर-उधर फेंकने से बचे।
ये भी पढ़े- Delhi News : पीएस पंजाबी बाग पुलिस ने दो कुख्यात लुटेरों को दबोचा, हथियार और चोरी की बाइक बरामद



