Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें ताहिर हुसैन अभी तक आम आदमी पार्टी में शामिल थे। लेकिन 2020 में हुए दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
Delhi Assembly Election : ओवैसी ने एक्स पर दी जानकारी
AIMIM चीफ ओवैसी ने एक्स पर ताहिर हुसैन को लेकर ऐलान करते हुए लिखा कि MCD पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
Delhi Assembly Election : ताहिर हुसैन इसी साल मिली थी जमानत
गौरतलब है कि दिल्ली की एक कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में इसी साल पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा कि इसमें उनकी भूमिका ‘दूरस्थ प्रकृति की’ थी और वह पहले ही तीन साल से अधिक समय हिरासत में बिता चुके हैं। हालांकि ताहिर हुसैन सलाखों के पीछे ही रहेंगे, क्योंकि वह दंगों के अन्य मामलों में भी आरोपी हैं। जिसमें सांप्रदायिक दंगे के पीछे बड़ी साजिश और वित्तपोषण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शामिल है।
वहीं राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि AIMIM अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उसके इस कदम से मुस्लिम वोटों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जो संभावित रूप से AAP के लिए चुनौती बन सकता है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/adil-ahmed-khan-news-will-adil-khan-be-able-to-win-the-trust-of-kejriwal/



