Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के अभी भले ही ऐलान न हुआ हो लेकिन यहां कड़ाके की ठंड के बावजूद भी राजनीति के चर्चा का बाजार गरमाया हुआ है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन नई-नई योजनाओं का ऐलान कर जनता का मूड AAP पार्टी की तरफ खींचने का प्रयास कर रहे है। लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी की जा रही योजना अब उनकी पार्टी के लिए ही खतरा बनती नजर आ रही है।
Delhi Elections 2025 : AAP ने वादा नहीं किया पूरा
दरअसल, हाल ही में केजरीवाल से ने ऐलान किया की महिला योजना के तहत दिल्ली की हर एक महिला को प्रति माह 2100 रुपये दिए जाएंगे। जैसे ही इस योजना की खबर पंजाब की महिलाओं को लगी तो उन्होंने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें 1000 रुपए देने का वादा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया था, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया गया, इसी वजह से आज वह केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं।
इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पंजाब में AAP द्वारा किए गए झूठे वादों को उजागर करने के लिए संबोधित कर रहे हैं। पंजाब में AAP सरकार को लगभग तीन साल होने जा रहे हैं, पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को उनके वादों के आधार पर बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन लोग झांसे में आ गए और उनसे किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ।
Delhi Elections 2025 : AAP के झूठे वादों में न फंसें दिल्ली की महिलाएं
AAP ने दिल्ली में महिलाओं के लिए ऐसा ही वादा किया है, इसे पूरा करने का कोई रोडमैप नहीं है। पंजाब की महिलाओं के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, उसे दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है। हम दिल्ली के मतदाताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे ऐसे वादों के झांसे में न आएं। दिल्ली भारत का गहना है, दिल्ली की हालत दयनीय है, चाहे पानी की बात हो या सड़कों की। हम दिल्ली की महिलाओं से अनुरोध करते हैं कि वे AAP के झूठे वादों में न फंसें। हम यह सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाएंगे कि ये मुद्दे उजागर हों।
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि AAP की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे, पंजाब में AAP की सरकार बने हुए 3 साल होने को हैं, लेकिन आज पंजाब के लोग इन वादों के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इन वादों पर केजरीवाल जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया कि वे यह पैसा कहां से लाएंगे, इसका बजट कहां से आएगा?
यह भी पढ़े…
