Lokhitkranti

Delhi Elections 2025 : ‘केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी की तरह…’ AAP पर आकाश आनंद ने कसा तंज

Delhi Elections 2025

Delhi Elections 2025 : दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग की तरफ से भले ही न किया गया हो, लेकिन यहां राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही विवादित बयानों की तो मानों जैसे बाढ़ ही आ गई हो। कालकाजी से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी पर आपत्तिजन​क टिप्पणियों के बाद अब बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने एक बार नहीं कई बार ये वादा किया है। उन्होंने 2014 में वादा किया कि मैं दिल्ली में 8 लाख रोजगार दूंगा। 2022 में एक बार फिर वादा किया कि मैं दिल्ली में 20 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दूंगा। यानी टोटल में 28 लाख से ज्यादा रोजगार देने का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था। लेकिन आज 11 साल बाद भी केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में मात्र 12500 नौकरियां दी हैं।

Delhi Elections 2025 : शिक्षा मॉडल के नाम पर जनता को दिया धोखा
आकाश आनंद ने कहा कि ‘भाई साहब कोई इनसे पूछे कि अपने वादों के पिटारे को खोल के दिखाओ, तो ये इतनी लंबी-लंबी हांकते हैं, जैसे द्रोपदी की साड़ी हो। ये फेंकते जाएं हम लपेटते जाएं। आम आदमी पार्टी 11 साल से दिल्ली की सत्ता में है। दिल्ली को पेरिस बनाना तो छोड़ो सड़कों के गड्ढे तक ठीक नहीं कर सकी।’ अरविंद केजरीवाल डॉ. भीम राव आंबेडकर, संविधान व दलित विरोधी हैं। शिक्षा मॉडल के नाम पर जनता से सिर्फ धोखा किया जा रहा है। केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में हाशिए पर रहने वाले समुदायों के उत्थान को रोकने के लिए जानबूझकर प्रयास किए गए हैं। AAP ने SC/ST आरक्षण वर्गीकरण को लेकर अदालत में याचिका दायर की है, इससे पता चलता है कि केजरीवाल SC/OBC और आरक्षण नीतियों के खिलाफ हैं।’

बसपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को मुफ्त में राशन देकर उन्हें नाकाबिल बना रही है। सरकार लोगों को मुफ्त शिक्षा देगी तो वे अपने आप राशन खरीदने के काबिल बन जाएंगे।

यह भी पढ़े…

Delhi Elections 2025 : PC के दौरान रो पड़ीं CM आतिशी बोली- ‘BJP नेता ने मेरे पिता को गालियां दीं…’

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून