Delhi Elections 2025 : दिल्ली में अगले साल फरवरी के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच आम आदमी पार्टी में हाल ही में शामिल हुए अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान कर राजनीति के चर्चा के बाजार को और गर्म कर दिया। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान यूपीएससी टीचर से राजनेता बने अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल को भगवान का अवतार बताते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण के अवतार हैं। अरविंद केजरीवाल निश्चित रूप से भगवान हैं। मैंने पहले ही कहा है कि वो कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई समाज को बदलने की कोशिश करता है, जब भी वो गरीबों के लिए मसीहा बनने की कोशिश करता है तो सामाजिक बुराइयां (कंस) उसके पीछे पड़ जाती हैं। भगवान कृष्ण का जन्म जेल में कैसे हो सकता है। क्या बिगाड़ा था देवकी और वासुदेव ने।
अवध ओझा ने दावा करते हुए कहा कि सामाजिक बुराई नहीं चाहती कि अरविंद केजरीवाल समाज के गरीब तबके के लिए काम करें। सामाजिक बुराइयां (कंस) नहीं चाहती कि कोई मसीहा गरीबों और दबे-कुचले लोगों के लिए काम करे। दिल्ली की हालत पूरे देश के लिए मिसाल बन रही है। 2029 में अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री बनने की संभावना से हर कोई भयभीत है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो भगवान हैं, उन्होंने शिक्षा मुफ्त की है।
Delhi Elections 2025 : पटपड़गंज सीट से मैदान में
आपको बता दें कि अवध ओझा पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से आप के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे है। इससे पहले यह सीट दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास थी। आम आदमी पार्टी की ओर से 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी लिस्ट में मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad Latest Update: सावधान! ग़ाज़ियाबाद में तेज़ी से गिर रहा है जल का स्तर
