Delhi Elections 2025 : दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर बयानबाजी करती नजर आ रही है। हाल ही में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के दिए गए आपत्तिजनक बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। CM आतिशी ने कहा कि “मेरे पिता जिंदगी भर शिक्षक रहे, उन्होंने दिल्ली के हजारों मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग बच्चों को पढ़ाया है, आज वे 80 सालों के हो गए हैं। चुनाव के लिए बिधूड़ी ऐसी घटिया हरकत करेंगे कि बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतने निचले स्तर तक गिर सकती है यह मैं कभी नहीं सोच सकती थी।
Delhi Elections 2025 : CM आतिशी ने क्या आरोप लगाया ?
CM आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए आरोप लगाया कि BJP राज्य में वोटर घोटाला कर रही है। इसके बावजूद चुनाव आयोग ने इसकी जांच नहीं की। चुनाव आयोग, डोर टू डोर सर्वे, बूथ लेवल अधिकारी यह पता नहीं लगा पाए कि लोग शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन इन BJP लोगों ने पता लगा लिया है। जब समरी रिवीजन चल रहा था, तो मतदाताओं को क्यों नहीं शिफ्ट किया गया? यह साफ है कि गलत तरीके से वोट काटने की साजिश चल रही है। 10% वोट जोड़े जाने हैं और 5% हटाए जाने हैं, यही साजिश चल रही है।
Delhi Elections 2025 : क्या बोले थे BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ?
दरअसल, बीते दिन रविवार को रमेश बिधूड़ी ने रोहिणी में आयोजित पार्टी की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया। वह मार्लेना से सिंह हो गई। अरे ये मार्लेना, ये तो सिंह बन गई भइया। नाम बदल दिया। केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा। मार्लेना ने नाम बदल दिया। पहले मार्लेना थी, अब सिंह बन गई। ये इनका चरित्र है। मंच से सीएम आतिशी के मां-बाप पर भी हमला बोला और दावा करते हुए कहा था कि इन्हीं मार्लेना के पिता और मां ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की माफी के लिए मार्लेना की मां और पिता ने याचिका दी थी।
यह भी पढ़े…
