Dehradun News : देहरादून के रायपुर इलाके से बीच सड़क पर दो लड़कियों के बीच हो रही हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करती नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सहेलियां है, जिनकी उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है। जो एक लड़के को लेकर बीच सड़क पर आपस में हाथापाई करने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों लड़कियां गाली-गलौज पर उतर आईं और बीच सड़क पर मारपीट करने लगी।
Dehradun News : लड़के को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां एक लड़के को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही थी। इसको लेकर दोनों में विवाद था। बीच सड़क हुए इस हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे को गाली देते भी सुनाई दे रही है। वहीं पास खड़ा लड़का चुपचाप यह सब देख रहा था। लड़कियां इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने न केवल एक-दूसरे पर तंज कसा बल्कि लड़के को भी बीच में घसीट लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह घटना चर्चा का विषय बन गई। लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे है।
