Lokhitkranti

Delhi Elections 2025 : कांग्रेस का बड़ा ऐलान- ‘प्यारी दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

Delhi Elections 2025

Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चर्चा है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी आए दिन नई-नई योजनाओं का ऐलान कर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता का दिल जीतने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब इस लिस्ट में कांग्रेस का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, आज सोमवार को कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा का ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली की महिलाओं को प्यारी दीदी योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।

Delhi Elections 2025 : महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर
इस योजना का ऐलान करते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार में आने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को मंजूरी देंगे। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहली गारंटी लॉन्च कर रही है। समाज कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर रही है। कर्नाटक में भी सरकार बनते ही कांग्रेस ने समाज कल्याण की अपनी योजना पहली कैबिनेट में तय कर लागू की थी। इसलिए महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में कांग्रेस जरूरी है।

Delhi Elections 2025 : AAP ने किया था 2100 का वादा
वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस की इस घोषणा को दिल्ली के चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए एक दांव माना जा रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में करीब 71 लाख महिला वोटर हैं। जिसके देखते हुए आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को फिर से सरकार बनने पर 2100 रुपये महीना देने का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। जिसके बाद अब सभी की नजरें बीजेपी के संकल्प पत्र पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News : योगी सरकार के खिलाफ उठाई आवाज तो BJP विधायक की तारीफ क्यों करने लगे अखिश यादव ?

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';