Lokhitkranti

Congress Protest News : अंबेडकर-अडाणी-मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, गुवाहाटी में आंसू गैस के गोले से घायल कांग्रेस समर्थक की मौत

Congress Protest News : कांग्रेस पार्टी आज यानी बुधवार को देशभर में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए अंबेडकर वाले बयान, अडाणी मुद्दे और मणिपुर हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकाल रही है। प्रदर्शन के दौरान राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ एक मंच पर नजर आए। तो वहीं बिहार के पटना में कांग्रेस के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोक दिया।

Congress Protest News : परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं

असम के गुवाहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरु कर दिए। प्रोटेस्ट के दौरान आंसू गैस के गोले से घायल होने से कांग्रेस समर्थक की मौत हो गई। जबकि कई समर्थकों को चोटें आई हैं। घटना को लेकर असम कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा है कि हम अधिवक्ता मृदुल इस्लाम की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हैं, जिन्होंने गुवाहाटी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ‘राजभवन चलो’ के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी। न्याय और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। कांग्रेस के अनुसार मृदुल इस्लाम पार्टी से जुड़े हुए थे।

Congress Protest News : मल्लिकार्जुन खरगे ने किया पलटवार
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कल अमित शाह जी ने जो बात कही वो निंदनीय है। मुझे मजबूरन कहना पड़ता है ये लोग संविधान को नहीं मानते। स्वर्ग और नर्क की बात करने वाले मनुस्मृति को मानते हैं। इनके गुरु गोलवरकर भी यही भाषा बोलते थे, उसी स्कूल से शिक्षित हैं, वही ये भी बोल रहे हैं। गांधी परिवार को नीचा दिखाने के लिए बोलते थे। फिर वही बात बोला। टीवी पर बातें लाइव चल रही है। जिस बात को अंबडेकर कभी नहीं मानते हैं। उन बातों को लेकर उनके गृह मंत्री बात करते है। मोदी साहब उनका बचाव करने के लिए छह ट्वीट किया है। अमित शाह ने गलत बयान दिया। पीएम ने उन्हें बचाया।

Congress Protest News : अपमान करने वाले कैबिनेट में नहीं रह सकते
खरगे ने कहा कि बार-बार आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस ने उनका अपमान किया है। वे कांग्रेस, नेहरू और गांधी परिवार को नीचा दिखाने का बात करते थे। उसी तरह की बात कही। जिस आदर्श को अंबेडकर नहीं मानते हैं कि उन बातों को लेकर गृह मंत्री बात करते हैं। मोदी साहेब उनका बचाव करने के लिए ट्वीट किया। खरगे ने सवाल किया कि क्या जरूरत थी। यदि कोई बाबा साहेब के बारे में गलत बोलता है तो उसे कैबिनेट से निकाल देना चाहिए था। अमित शाह का राजीनामा देना चाहिए और पीएम मोदी को अंबडेकर के बारे में श्रद्धा है कि उन्हें निकाल देना चाहिए। अंबेडकर का अपमान करने वालों का कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून