Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस दुखद समय में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें शेयर कर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। सिद्धार्थ ने अपने पिता के लिए लिखा कि उनके पिता का जीवन हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और सकारात्मकता से भरा रहा। उनके शब्दों में पिता को खोने का दर्द और उनके प्रति सम्मान साफ झलक रहा है।
पिता के लिए भावनात्मक संदेश
सिद्धार्थ ने अपने पिता के लिए लिखा, ‘वह ऐसे मूल्यों पर जिए थे जो कभी नहीं झुकते थे. कठोरता के बिना अनुशासन था. अहंकार के बिना शक्ति. जीवन की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिविटी थी यहां तक कि जब जीवन ने उनकी हद से ज्यादा परीक्षा ली. एक कमांडिंग मर्चेंट नेवी से शांति और ताकत के साथ लड़ाई लड़ने तक, उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया. यहां तक कि जब स्ट्रोक से वह व्हीलचेयर पर आए, उनकी हिम्मत खड़ी रही.’
उन्होंने आगे लिखा,’पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है. आपकी ताकत ने हमेशा मुझे गाइड किया है. आपकी पॉजिटिविटी ने हमेशा हमारे परिवार को साथ रखा है. आप हम सबको शांति से नींद में ही छोड़कर चले गए, लेकिन आपका स्पेस हमेशा खाली रहेगा. आज मैं जो हूं वो आपकी वजह से हूं और आपका नाम और आपकी वैल्यू मैं हमेशा अपने साथ आगे लेकर जाऊंगा. लव यू डैड.’ (Sidharth Malhotra Father Death)
Rajpal Yadav: रिहाई के बाद भावुक हुए राजपाल यादव, समर्थकों का जताया आभार
काम के कारण दूर रहने का मलाल
सिद्धार्थ ने कई बार इंटरव्यू में बताया कि काम के सिलसिले में उन्हें मुंबई में रहना पड़ता है, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में थे। बढ़ती उम्र और पिता की खराब सेहत के कारण सिद्धार्थ हमेशा चिंतित रहते थे। वे कई बार अफसोस जता चुके हैं कि वे अपने माता-पिता को उतना समय नहीं दे पाए जितना वे चाहते थे। (Sidharth Malhotra Father Death)

ओवरकॉन्फिडेंस बना ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमजोरी? टी20 वर्ल्ड कप में हालत खराब
परिवार के साथ दिल्ली में मौजूद
इस कठिन समय में सिद्धार्थ अपने परिवार और मां के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी अपने ससुर के बेहद करीब थीं। कियारा अक्सर फादर्स डे और उनके जन्मदिन पर अपने प्यार का इज़हार करती रही हैं। (Sidharth Malhotra Father Death)



