Nagarjuna On Dhurandhar: रणवीर सिंह और Akshaye Khanna स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म में जहां रणवीर ने हमजा बनकर दर्शकों का दिल जीता, वहीं रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई।
फिल्म की सफलता के बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि रहमान डकैत का किरदार पहले साउथ सुपरस्टार Nagarjuna को ऑफर किया गया था। अब इन अटकलों पर खुद नागार्जुन ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई सामने रखी है।
नागार्जुन ने अफवाहों पर लगाया विराम
धुरंधर की सफलता के बाद यह खबरें सामने आई थीं कि मेकर्स की पहली पसंद अक्षय खन्ना नहीं बल्कि नागार्जुन थे। हालांकि, इन खबरों को नागार्जुन ने साफ तौर पर गलत बताया है। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. मुझे ये रोल ऑफर नहीं किया गया था. हालांकि मेरी इच्छा थी कि मुझे ऑफर किया जाता. धुरंधर एक शानदार फिल्म है. आदित्य धर का डायरेक्शन वाकई लाजवाब है. मुझे उनकी पिछली फिल्म उरी भी बहुत पसंद आई थी. फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग बेहतरीन है और अक्षय खन्ना तो कमाल के थे. सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं.’ (Nagarjuna On Dhurandhar)
Sports News: 15 फरवरी को डबल धमाका! एक दिन में भारत-पाकिस्तान के दो महामुकाबले
अक्षय खन्ना का किरदार बना फिल्म की जान
रहमान डकैत के रूप में अक्षय खन्ना ने फिल्म में ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका स्टाइल, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। यही वजह रही कि उनका किरदार फिल्म की सफलता का बड़ा कारण बना। (Nagarjuna On Dhurandhar)

धुरंधर की ऐतिहासिक कमाई
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए .भारत में 800 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की। वहीं दुनियाभर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। (Nagarjuna On Dhurandhar)
धुरंधर 2 की रिलीज डेट भी तय
फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स अब इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Nagarjuna On Dhurandhar)



