Krishna Shroff Boyfriend Reveal: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस एंटरप्रेन्योर कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो The 50 में अपने दमदार अंदाज़ से सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है। शो के दौरान कृष्णा ने पहली बार अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और अपने बॉयफ्रेंड का नाम दुनिया के सामने उजागर कर दिया।
कृष्णा ने नेशनल टीवी पर बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अफगान मूल के प्रोफेशनल MMA फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी के साथ रिश्ते में हैं। उनके इस खुलासे ने फैंस के बीच हलचल मचा दी और शो में यह पल काफी भावुक और खास बन गया।
कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी?
कृष्णा ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि उनके बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं और एक प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं। उन्होंने कहा,’मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं. वह अल्फा मेल हैं. उन्होंने मुझे चैलेंज किया था. कृष्णा के मुताबिक, उन्हें ऐसे पार्टनर पसंद हैं जो मजबूत, आत्मविश्वासी और साहसी हों। (Krishna Shroff Boyfriend Reveal)
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
कृष्णा ने अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों की बातचीत नवंबर 2020 में शुरू हुई थी और करीब 8 महीने तक बातचीत के बाद मई 2021 में दोनों पहली बार मिले। उन्होंने कहा,’8 महीने बात करने के बाद एक दिन उन्होंने कहा कि मैं तुमसे मिलने आना चाहता हूं. मैंने हां कह दिया.इसके बाद अब्दुल उनके करीब आने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए और दोनों का रिश्ता समय के साथ और गहरा होता चला गया। (Krishna Shroff Boyfriend Reveal)

नेशनल टीवी पर किया रिलेशनशिप ऑफिशियल
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने शो के सेट पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करने में कोई झिझक नहीं है और वह खुद को एक ‘ओपन बुक मानती हैं। (Krishna Shroff Boyfriend Reveal)
read also: ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनने वाले थे नागार्जुन? एक्टर ने खुद खोला राज
एक्टिंग नहीं, फिटनेस चुना करियर
जहां परिवार के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, वहीं कृष्णा ने फिटनेस को अपना करियर बनाया। उन्होंने साल 2019 में अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर MMA आधारित फिटनेस जिम शुरू किया, जो आज भारत में इस क्षेत्र का बड़ा नाम बन चुका है। कृष्णा इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं और अब The 50 में अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। (Krishna Shroff Boyfriend Reveal)
read also: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, पहले दिन कर दी धांसू कमाई



