BJP District Head Viral Video : महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और मामले को लेकर सवाल उठने लगे। अब इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ आया है, जब वीडियो में दिख रही महिला खुद सामने आ गई है। महिला ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ बदनाम करने और अफवाह फैलाने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने दावा किया कि वायरल वीडियो की असलियत कुछ और है और सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
BJP District Head Viral Video : क्या हैं पूरा मामला ?
महिला ने छपिया थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि यह घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब वह लखनऊ से लौट रही थी। रात के करीब 9:30 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसे चक्कर आ रहा था और प्यास लग रही थी। इसी हालत में उसने भाजपा जिलाध्यक्ष को कॉल कर मदद मांगी। उसने बताया कि जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उसे रेलवे स्टेशन से रिसीव कर अपने कार्यालय लेकर गए, क्योंकि उस समय उनका एक अर्जेंट कॉल आ गया था। महिला के अनुसार, वह ऊपर चढ़ते वक्त गिर गई थी और उसे चक्कर आ गया था। तभी पीछे खड़े जिलाध्यक्ष ने उसे संभाला और कमरे तक पहुंचाकर आराम करने को कहा। महिला ने जोर देकर कहा कि यह पूरी घटना अचानक हुई और वीडियो को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है।
महिला ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष से उसके पारिवारिक संबंध हैं और वह पिछले तीन वर्षों से उन्हें जानती हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष उनके पिता तुल्य हैं और उनके पति भी उन्हें परिवार का सदस्य मानते हैं। महिला ने स्पष्ट किया कि वह कोई अनजान या नाबालिग नहीं है जिसे बहलाया जा सके। उसने उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने वीडियो को गलत एंगल देकर वायरल किया। महिला ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह महिला आयोग जाएगी और मानहानि का दावा भी ठोकेंगी। उसने कहा कि यह पूरा मामला एक राजनीतिक साजिश के तहत फैलाया गया है ताकि भाजपा जिलाध्यक्ष और उसे बदनाम किया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर तहकीकात शुरू कर दी गई है।
