Lokhitkranti

Ghaziabad News: मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने का प्रयास, 15 दिनों से कर रहा था निजी अंगो से छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला

Ghaziabad News: कोतवाली छेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर मोहल्ले के दो अधेड़ मासूम बच्चियों को चीज दिलाने के बहाने से टंकी की पास ले गए और फिर बच्चियों से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आपको बता दें की अपने साथ गलत होता देख बच्चियां शोर मचाने लगी और बच्चियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री है। पुत्री की दोस्ती मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की चार वर्षीय पुत्री से है। दोनों अक्सर एक साथ खेलती हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों बच्चियां एक साथ ही खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के ही पूर्व सभासद और कांग्रेस नेता का भाई इनाम इलाही उर्फ तल्लड़ और अय्यूब दोनों बच्चियों को चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ मोहल्ला सिकंदर गेट स्थित पानी की टंकी के पास ले गए। जहां आरोपितों ने पहले दोनों बच्चियों को झूले पर झुलाया। इसी बीच आरोपितों ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बच्चियों ने मदद के लिए शोर मचा दिया।

जानकारी पर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई

Ghaziabad News: बच्चियों का शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपितों को दबोच लिया। मामले की जानकारी पर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने बच्चियों के स्वजन को सूचना दी। सूचना के बाद स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बाद में दोनों बच्चियों के स्वजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्चियों की मेडिकल जांच करा ली है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बीते कई दिनों से बच्चियों के निजी अंगो के साथ कर रहे थे छेड़छाड़

Ghaziabad News: पीड़ित स्वजन ने बताया कि उन्होंने अपनी-अपनी बच्चियों से पूछताछ की। बच्चियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से आरोपित उन्हें चीज दिलाकर पानी की टंकी पर ले जाते थे। जहां उनके निजी अंगों से छेड़छाड़ करते थे। यह सुनकर स्वजन के होश उड़ गए। स्वजन ने इसकी जानकारी भी पुलिस को दी है।

Shivam Goel
Author: Shivam Goel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Rio das Ostras
15 Jul
24°C
16 Jul
23°C
17 Jul
27°C
18 Jul
25°C
19 Jul
22°C
20 Jul
23°C
21 Jul
22°C
>
Rio das Ostras
15 Jul
24°C
16 Jul
23°C
17 Jul
27°C
18 Jul
25°C
19 Jul
22°C
20 Jul
23°C
21 Jul
22°C
Fonte de dados meteorológicos: Wetter vorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून