Lokhitkranti

Ahmedabad News : क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार

Ahmedabad News

Ahmedabad News : गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Ahmedabad News : पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे फ्लाइट में
हादसे की सबसे बड़ी खबर यह है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। यात्रियों की सूची में उनका नाम 12वें नंबर पर दर्ज है और उनका सीट नंबर 2D बताया गया है। विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था, लेकिन केवल दो मिनट बाद यानी 1 बजकर 40 मिनट पर ही यह विमान क्रैश हो गया। यह विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री तक भी पहुंच नहीं पाया था। टेकऑफ के दौरान विमान अचानक नीचे गिरता नजर आया और क्रैश साइट से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।

Ahmedabad News : राहत कार्य और अधिकारी संपर्क
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की सात से आठ गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इसके अलावा, नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ) की टीमें भी राहत एवं बचाव के लिए घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Ahmedabad News : आगे की जानकारी का इंतजार
अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और यात्रियों की स्थिति की भी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और जैसे ही नई जानकारी उपलब्ध होगी, हम उसे अपडेट करेंगे।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
30°C
Rain
0.9 m/s
75%
747 mmHg
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
26°C
01:00
26°C
02:00
26°C
03:00
25°C
04:00
25°C
05:00
25°C
06:00
25°C
07:00
25°C
08:00
26°C
09:00
27°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
32°C
17:00
32°C
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
29°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून