बॉलीवुड की पावरफुल सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।
इस टूर का तीसरा कॉन्सर्ट आज बेंगलुरु में होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुनिधि की फैन फॉलोइंग देशभर में बेहद मजबूत है और लोग उन्हें लाइव सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।
सुनिधि चौहान के इंडिया टूर की शुरुआत मुंबई से हुई थी, जहां उनका पहला कॉन्सर्ट सुपरहिट रहा।
इसके बाद दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट ने भी धमाल मचा दिया था।
दिल्ली शो में सान्या मल्होत्रा की सरप्राइज परफॉर्मेंस ने फैंस को खूब चौंकाया था।
अब बेंगलुरु कॉन्सर्ट से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस शो में 18 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।