रुक्मिणी वसंत यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं।
मेकर्स ने हाल ही में उनका फर्स्ट लुक रिवील किया, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
रुक्मिणी का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ‘बीरबल’ से की थी।
इसके बाद वह ‘सप्त सागरदाचे एलो’ में नजर आईं, जहां उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।
इसी फिल्म के लिए रुक्मिणी को फिल्मफेयर अवॉर्ड (बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस) भी मिला।